Pakur: अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म की आशंका

चेहरे पर मिले जख्म के कई निशान

पाकुड़ : हिरणपुर थाना क्षेत्र के हरिनडूबा में पुलिस फायरिंग रेंज के आस पास एक सुनसान इलाके से

एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि

युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी. वहीं शव मिलने से ग्रामीणों में कोहराम मच गया है.

घटना जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनडूबा गांव के पास सुनसान जगह का है.

pakur dead body1 22Scope News

शव के पास से चाकू बरामद

दरअसल पिछले दिनों इस गांव में एक मेला लगा था, इस मेले में बाहर से कुछ लोग आये थे. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार युवती की हत्या प्लानिंग के तहत किया गया है. युवती को बुरी तरह से चाकू से वार किया है. चेहरे पर कई जख्म के निशान मिले हैं और खून से लथपथ शव मिला है. वहीँ शव के पास से एक चाकू को भी पुलिस ने बरामद किया है. अर्धनग्न हालात में युवती का शव मिला है.

pakur dead body12 22Scope News

घटना की जांच में जुटी पुलिस

आशंका जतायी जा रही है मृतक युवती के साथ दुष्कर्म भी हुआ होगा. वहीं लड़की का शव अर्धनग्न अवस्था में खून से लथपथ देखा गया. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने हिरणपुर थाना को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पाकुड़ एसपी हार्दिप पी जनार्दन्न, एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज पहुंचे. वहीं अधिकारी ने आगे की जांच में जुट गई है.

युवती का शव बरामद: प्लान के तहत घटना को दिया अंजाम- एसपी

आपको बताते चलें कि युवती की पहचान नहीं हो पाई है. लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. वहीं इस मामले पर पाकुड़ एसपी हार्दिप पी जनार्दन ने बताया कि सिलकुट्ठी में पुलिस फायरिंग रेंज के आसपास एक युवती का डेड बॉडी मिला है, देखने से लगता है कि प्लान करते हुए इसको मर्डर किया गया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट: संजय

Saffrn

Trending News

Ranchi Missing Case: मां-बेटी के लापता होने से सनसनी, वीडियो कॉल...

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से मां और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को वीडियो कॉल कर तीन लाख रुपये...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले में सरकार...

झारखंड हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति 2016 मामले की जांच कर रहे फैक्ट फाइंडिंग कमीशन ने सरकार के प्रस्तुत डाटा को अधूरा बताया। अगली सुनवाई 27...

Jharkhand B.Ed Entrance Exam 2026: आज होगी प्रवेश परीक्षा, 13,600 सीटों...

झारखंड बीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 आज आयोजित होगी। 136 कॉलेजों की 13,600 सीटों के लिए 45 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में...

CUET UG 2026 Exam Update: तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हुई परीक्षा,...

CUET UG 2026 परीक्षा के दौरान टीसीएस सर्वर में तकनीकी खराबी से कई केंद्रों पर परीक्षा प्रभावित हुई। 3,765 अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा का...

Weather Update: आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पलामू-चतरा...

झारखंड में 31 मई 2026 को मौसम का दोहरा असर। रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, जबकि पलामू-चतरा में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img