बीमार बेटी को देखने जा रही महिला को रास्ते में ऑटो चालक ने किया घिनौना काम

बोकारो : बीमार बेटी को देखने के लिए जा रही महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। यह घटना धनबाद-टाटा हाईवे पर घटी है। दुष्कर्म पीड़ित महिला की बेटी चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रहती है।

बताया गया कि बेटी की तबियत अचानक खराब हो गई थी। महिला बीमार बेटी को देखने के लिए पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र से एक परिचित ऑटो चालक दिनेश कुमार को बुक किया। ऑटो पर सवार होकर महिला बेटी को देखने के लिए धनबाद टाटा हाईवे से चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र की ओर बढ़ी। इस क्रम में जब महिला चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में प्रवेश की तो सुनसान जगह पर ऑटो चालक ने ऑटो रोक दिया।

उसके बाद महिला को जबरन ऑटो से बाहर निकाला। फिर उसे नशे में धुत ऑटो चालक मुंह दबाकर सड़क किनारे झाड़ी के बीच ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। फिर ऑटो लेकर फरार हो गया। बेसुध महिला किसी प्रकार झाड़ी से बाहर निकली। इस बीच मौके से गुजर रही पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने महिला को देखा। फिर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...

Bank Strike 2026: 3 दिन की हड़ताल से पहले रविवार को...

 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले 27 सितंबर रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे।Bank Strike 2026...