बिहार में Ease of Doing Business को बढ़ावा देने के लिए रिवैम्प्ड Single Window Clearance Portal लॉन्च हुआ। 9 विभागों की 62 सेवाएं अब एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।
Bihar Ease of Doing Business पटना:बिहार में निवेश और उद्योग से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में उद्योग विभाग ने रिवैम्प्ड Single Window Clearance Portal लॉन्च किया है। नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 9 विभागों की 62 सेवाओं को एकीकृत किया गया है। इससे निवेशकों को अलग-अलग विभागों की वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम होगी और वे एक ही प्लेटफॉर्म से आवश्यक स्वीकृतियों की जानकारी, आवेदन और आवेदन की स्थिति की निगरानी कर सकेंगे।
Bihar Ease of Doing Business: निवेशकों के लिए Know Your Approval मॉड्यूल की सुविधा
रिवैम्प्ड पोर्टल के Know Your Approval यानी KYA मॉड्यूल के जरिए निवेशक अपने प्रोजेक्ट के चरण के अनुसार आवश्यक स्वीकृतियों की पहचान कर सकेंगे। इसमें Pre-Establishment और Pre-Operation चरणों के लिए जरूरी अनुमतियों की जानकारी उपलब्ध होगी।
चिन्हित स्वीकृतियों को सीधे Apply सुविधा से जोड़ा गया है। इसके जरिए निवेशक एक ही इंटरफेस पर स्वीकृति की पहचान करने से लेकर आवेदन करने तक की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
पोर्टल पर बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन, विधिक माप विज्ञान, जल संसाधन, अग्निशमन, ऊर्जा यानी DISCOM, पर्यावरण एवं वन, पथ निर्माण तथा राजस्व एवं भूमि सुधार से जुड़ी सेवाओं को एकीकृत किया गया है।
Bihar Ease of Doing Business: Register Your Intent से पहले ही मिलेगी निवेशक सुविधा
नए सिस्टम में आवेदन से पहले निवेशकों के लिए भी कई सुविधाएं जोड़ी गई हैं। Register Your Intent, Strategic Partnership और Investor Facilitation जैसे विकल्पों के माध्यम से निवेशक औपचारिक आवेदन से पहले संबंधित क्षेत्र और जिला स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगे।
इसके अलावा निवेशक अधिकारियों के साथ अपॉइंटमेंट बुक करने और जरूरी संपर्क विवरण प्राप्त करने की सुविधा का भी उपयोग कर सकेंगे। इससे निवेश से जुड़ी शुरुआती जानकारी हासिल करने और विभागीय स्तर पर संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
Key Highlights
- बिहार में रिवैम्प्ड Single Window Clearance Portal लॉन्च।
- 9 विभागों की 62 सेवाएं एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
- KYA मॉड्यूल से प्रोजेक्ट के अनुसार जरूरी स्वीकृतियों की पहचान होगी।
- एक ही प्लेटफॉर्म से आवेदन, दस्तावेज अपलोड और स्टेटस ट्रैकिंग की सुविधा।
- Register Your Intent और Investor Facilitation के जरिए अधिकारियों से सीधे संपर्क की सुविधा।
Bihar Ease of Doing Business: पारदर्शिता और डिजिटल ट्रैकिंग पर जोर
पोर्टल के लॉन्च के दौरान उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि रिवैम्प्ड Single Window से स्वीकृति प्रक्रिया में पारदर्शिता और विजिबिलिटी बढ़ेगी। सेवाओं, आवेदन सुविधाओं और Investor Facilitation को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया गया है, ताकि निवेशक अपनी आवश्यकताओं और आवेदनों की प्रगति को एक ही जगह से ट्रैक कर सकें।
उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने इसे बिहार के Ease of Doing Business इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न चरणों में जरूरी स्वीकृतियों की पहचान से लेकर आवेदन, दस्तावेज अपलोड करने और Investor Facilitation तक निवेशकों के लिए सहज डिजिटल प्रक्रिया तैयार करने का प्रयास किया गया है।
पोर्टल का शुभारंभ उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने किया। इस अवसर पर बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग के अध्यक्ष सुरेश रूंगटा, उपाध्यक्ष अरविंद निराला, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, निदेशक Food Processing प्रद्युम्न सिंह यादव और उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव खंडेकर श्रीकांत कुंडलिक सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। विभिन्न औद्योगिक एवं कारोबारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उद्योग विभाग के अनुसार, बिहार में निवेशकों को स्वीकृतियों और निवेश संबंधी सेवाओं के लिए अधिक एकीकृत, पारदर्शी और उत्तरदायी डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Single Window इकोसिस्टम को आगे भी मजबूत किया जाएगा।


















