धनबादः बार-बार बेटी को जन्म देने पर विवाहिता को पति ने पीट-पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने महिला थाना में गुहार लगाते हुए कहा कि पति के अलावा ससुराल के अन्य सदस्य भी मारपीट करते हैं। सुदामडीह थाना क्षेत्र के रहनेवाली महिला थाना में न्याय की गुहार लगाने पहुंची। इस महिला का नाम प्रिया विश्वकर्मा है। महिला का आरोप है दो बेटियों को जन्म देने के बाद पति और ससुरालवालों का नजरिया बदल गया है। दो बेटी के जन्म के बाद ससुरालवाले अब 1 लाख नकद और बाइक की मांग करने लगे है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके मायकेवालों के पास नहीं है, इसपर ससुराल के लोग उसकी बुरी तरह पिटाई कर घर से निकाल दिए। वहीं महिला थाने की पुलिस ने कैमरे के सामने कुछ नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि ससुराल पक्ष को नोटिस देकर बुलाया जाएगा एवं काउंसिलिंग कर सुलह कराने की कोशिश होगी ताकि परिवार न टूटे।रिपोर्ट- राजकुमार जायसवाल

Advertisment
दो बेटी के जन्म के बाद पति ने पत्नी को घर से बाहर निकाला, महिला थाना में पत्नी ने लगाई गुहार
DGP ने कहा- सभी महिला थानों में बनेंगे एक एंटी ट्रैफिकिंग...
पटना : बिहार में साइबर क्राइम से भी ज्यादा खतरनाक और तेजी से बढ़ता अपराध मानव तस्करी है। मानव तस्करी के मामले साइबर अपराध...
NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: NTPC विस्थापितों को बड़ी राहत मिलेगी? ऊर्जा...
NTPC Displaced Compensation Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय बिजली मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल से मुलाकात की।...
बिहार में तैयार हो रही आपदा सेनानियों की फौज : युवा...
पटना : किसी भी आपदा में लोगों को त्वरित सहायता प्रदान करने की मंशा से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) तेजी से कार्य कर...

















