भविष्य में पेपर लीक नहीं हो BPSC ने अपनाया नया तरीका, जानें…

पटना : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 को लेकर नया तरीका अपनाने जा रहा है। यह तकनीक सफल रही तो बाकी परीक्षाओं में भी इसका उपयोग किया जाएगा। बीपीएससी को शिक्षक भर्ती परीक्षा 3.0 पेपर लीक के बाद रद्द करनी पड़ी थी। इसके बाद अब परीक्षा की नई तारीख करीब आने पर आयोग के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए।

बीपीएससी के अध्यक्ष ने बताया कि इस नई तरीके के बाद पेपर लीक करने की चाहत रखने वाले परेशान हो जाएंगे। वह जहां से पेपर लीक करेंगे, आयोग को उसका तुरंत पता चल जाएगा। पेपर लीक करने वाले चैनल को तुरंत चिह्नित कर लिया जाएगा। पेपर लीक हुआ भी तो उसका विस्तार उसी जिले तक होगा। दूसरे जिले पर असर नहीं पड़ेगा। उदाहरण के लिए नवादा में अगर पेपर लीक होगा तो पूरे राज्य के सभी केंद्रों की परीक्षा रद्द करने की नौबत नहीं आएगी। इसके लिए हर जिले के हिसाब से प्रश्नपत्र सेट किए गए हैं।

यह भी पढ़े : BPSC TRE 3.0 पुनर्परीक्षा को लेकर चेयरमैन आज कर सकते हैं कई बदलाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Dimna Dam Drowning: डिमना डैम में फिर हुआ हादसा, 23 वर्षीय...

Dimna Dam Drowning: शुक्रवार को शहर के डिमना डैम में एक दुखद हादसे में 23 साल के युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

Garhwa Land Dispute News: गढ़वा में जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष!...

Garhwa Land Dispute News: सोहबरिया गांव (मेराल ब्लॉक) में जमीन के विवाद को लेकर हुए कथित हिंसक हमले के बाद, पीड़ित परिवार ने जिला...

इमामगंज में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग व भूमि विवाद...

गयाजी : बिहार के गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झिकटिया अंतर्गत बढ़ीखाप गांव के मुसनटांड़ टोला में बधार स्थित एक...