Advertisement
Advertisement

Breaking : पेपर लीक के बाद BPSC TRE-3 परीक्षा रद्द

पटना : BPSC TRE-3 परीक्षा रद्द – बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने पेपर लीक के चलते तीसरे चरण की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण (TRE-3) की परीक्षा 15 मार्च 2024 को आयोजित की गई थी। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पटना द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि उक्त परीक्षा से पहले ही संगठित गिरोह के पास पहुंच गए थे। आयोग ने ईओयू से प्राप्त सबूत और तथ्यों के बाद दोनों शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है।

इससे पहले बीपीएससी ने अपने बयान में कहा था कि 16 मार्च को आर्थिक एवं साइबर अपराध प्रभाग द्वारा प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। इसकी समीक्षा में ये बात सामने आई है कि 15 मार्च को आयोजित परीक्षा शुरू होने के पहले पेपर लीक के संबंध में मानक साझ्य इस प्रतिवेदन में उपलब्ध नहीं है।

BPSC TRE-3 परीक्षा रद्द –

बता दें कि कथित पेपर लीक के संबंध में ईओयू की गठित टीम ने 15 मार्च को सुबह पांच बजे ही हजारीबाग स्थित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। यहां उत्तर रटने के लिए सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी थे। यहां टीम को मोबाइल फोन, लेपटॉप, प्रिंटर और पेन ड्राइव आदि बरामद हुए। आयोग को प्रश्न पत्र लीक की सूचना 15 मार्च की दोपहर ढाई बजे मिली। इससे पहले 12 बजे ही प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त हो चुकी थी और ढाई बजे दूसरी पाली की परीक्षा शुरू हो चुकी थी। इसलिए आयोग ने पेपर लीक को लेकर आर्थिक अपराध इकाई से ठोस साक्ष्य की मांग की है। ठोस साक्ष्य मिलने पर ही आयोग कोई निर्णय लेगा। BPSC TRE-3 परीक्षा रद्द

यह भी देखें : https://22scope.com

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Munger Deepotsav 2026: 11,11,111 दीपों के बीच CM सम्राट चौधरी का...

Munger Deepotsav 2026, मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले के बरियारपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर में दीपावली की पूर्व संध्या पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ने का...

Samrat Choudhary Diwali Wishes: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर बिहार सहित देशभर के लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।...

Nisha Bhagat Case: निशा भगत की मौत पर सियासी टकराव तेज,...

Nisha Bhagat Case, गिरिडीह: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत को लेकर झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मामले की...