गंगा स्नान के दौरान 2 किशोरी डूबी, खोजबीन जारी

बाढ़/शेखपुरा : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन किशोरी डूब गई। स्थानीय लोगों ने एक किशोरी को बचाया जबिक दो किशोरी डूब गई। मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धा कम के बाद शुद्धिकरण के लिए शेखपुरा जिले के बंगाली टोला से गंगा स्नान करने उमानाथ घाट आए थे। इसी दौरान घटना घटी।

आपको बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा एक किशोरी को बचा लिया गया जबकि दो किशोरी गंगा में बह गई है। डूबने की घटना लगातार उमानाथ गंगा घाट पर हो रही है। एसे में प्रशासन को भी सजग रहना चाहिए और लोगों को तेज धार में स्नान करने से मनाही करनी चाहिए। डूबने की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। डूबने वाली किशोरी अनु कुमारी (14 वर्ष) और माही (8 वर्ष) की है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरी की खोजबीन करा रही है। समाचार लिखे जाने तक डूबी दोनों बच्चियों के पता नहीं चला है। बसलराम साह बेटों के साथ दिल्ली में रहते थे और उनका निधन भी वहीं हुआ था, मगर बेटों ने दशकर्म पैतृक घर शेखपुरा में किया।

यह भी पढ़े : हत्या के आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विकाश कुमार और कुमार सुबिद की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img