Advertisment

मां और बहन के साथ स्नान को आए युवक की गंगा में डूबने से मौत

मां और बहन के साथ स्नान को आए युवक की गंगा में डूबने से मौत

मोकामा : मोकामा के हाथीदह थाना क्षेत्र स्थित डबल ट्रैक मेगा रेल ब्रिज के नीचे मां और बहन के साथ गंगा स्नान को आया युवक डूब गया। परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां और मौसेरी बहन के साथ गंगा स्नान के लिए हाथीदह पहुंचा था वह नहाते नहाते गहरे पानी में चला गया जिस कारण वह डूब गया है। युवक की पहचान अंकित कुमार के रूप में की गई है। इधर, घटना के बाद मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।

DIARCH Group 22Scope News

घाट पर SDRF की तैनाती नही होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां गंगा घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसके चलते यहां बराबर डूबने से मौत की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन से स्थानीय लोगों ने हाथीदह में एसडीआरएफ को तैनात किए जाने की मांग की है। इसके बावजूद अभी तक तैनाती नहीं हुई है। जबकि पिछले तीन वर्षों में ही तकरीबन तीन दर्जन से अधिक लोगों की सिर्फ हाथीदह में ही डूबने से मौत हुई है। घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़े : नदी किनारे मिली महिला व पुरुष का शव, इलाके में मची सनसनी…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Land Registry Update: 1 अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

Ranchi Land Registry Update: रांची के 1306 गांवों में 1 अगस्त से जमीन और फ्लैट की सरकारी कीमत 10 प्रतिशत तक बढ़ेगी। नई दर...

Jharkhand Train Update: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य से कई ट्रेनें रद्द, हटिया,...

Jharkhand Train Update: बंडामुंडा राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द और कुछ प्रभावित...

Jharkhand Weather Update: आज अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का...

Jharkhand Weather Update 30 July 2026: झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश, कई जिलों में वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार...