Advertisment

नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप, सभी आरोपी फरार

गोपालगंज : गोपालगंज में 16 वर्षीय नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के बखरौर बलुआ टोला गांव की है। गैंगरेप का आरोप गांव के ही तीन युवकों पर लगा है। इस घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। बताया जाता है कि सिधवलिया थाना के बखरौर गांव में तीन युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिक युवती को प्राथमिक विद्यालय बखरौर में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद सिधवलिया पुलिस ने युवती के बयान पर तीनों आरोपी जयप्रकाश राम, उमंग राम और समशाद आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

पुलिस पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में सदर एसडीपीओ-2 अभय कुमार रंजन ने बताया कि सिधवलिया थाना के बखरौर बलुआ टोला के एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके गांव के तीन युवक जयप्रकाश राम, उमंग राम और समशाद आलम बहला फुसला कर प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता के बयान पर सिधवलिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : बाइक सवार अपराधियों ने पूर्व मुखिया के भाई को मारी गोली, हवा में हथियार लहराते भागे

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...