महुदी पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, हालात का लिया जायजा, कहा- प्रशासनिक विफलता का परिणाम है यह घटना

हजारीबाग. जिले के बड़कागांव प्रखंड के महुदी गांव में रामनवमी मार्ग पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे आंदोलनकारी अमन कुमार और अजय सिंह को जबरन सोमवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसी घटना को लेकर स्थानीय भोला प्रसाद को घर में सोने के दौरान पुलिस द्वारा उठाकर विवाद स्थल पर ले जाया गया और फिर उनपर बेरहमी से लाठी डंडे बरसाई गई। जिससे भोला महतो बुरी तरह घायल हो गए। महुदी प्रकरण की जानकारी मिलते ही हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने खुद हालात का जायजा लिया। सांसद मनीष जायसवाल ने महुदी, शिवाडीह, सोनपुरा, हरली, विश्रामपुर, नयाटांड़, चोपदार बलिया सहित आसपास के कई गांवों में पंहुचकर स्थानीय लोगों से मिलकर बात की। पुलिस की पिटाई से घायल हुए भोला महतो के पक्ष से बड़कागांव थाने को आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई करने के लिए एफआईआर करने हेतु आवेदन दिया गया।

महुदी पहुंचे हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रशासन को 19 जुलाई तक संबंधित दोषियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया और अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर कारवाई नहीं हुई तो 19 जुलाई के बाद बड़कागांव थाने के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। बड़कागांव दौरे के पश्चात मीडिया से बात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पूरे बड़कागांव क्षेत्र में अराजकता का माहौल है और जिला प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यह घटना प्रशासन की विफलता का परिणाम है। पुलिस और प्रशासन के लोग राज्य की सरकार में बैठे अपने आकाओं को खुश करने के लिए एकपक्षीय कार्रवाई कर रहे हैं और एक पक्ष को डराकर दबा रहें हैं।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि इसी घटना में गांव के भोला महतो को पुलिस द्वारा बेरहमी से मारा पीटा गया। महुदी में रामनवमी रूट पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे अमन कुमार और अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। चुनाव के दौरान बादम में मोटरसाइकिल रैली के दौरान एक पक्ष के लोगों को दूसरे पक्ष द्वारा पीटा गया, सिरमा छवनिया में एक बिजली का कार्य करने वाले युवक को एक समुदाय विशेष द्वारा मारकर हाथ तोड़ दिया गया, हाल ही में अंबाजित निवासी दो युवक की बादम पहाड़ी के समक्ष एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बेवजह पीटा गया। लेकिन बड़कागांव थाने में आवेदन देने के बाद भी इन मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि महुदी में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अमन कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार कर बाजार जेल भेज देने के पीछे प्रशासन का लक्ष्य था कि मुहर्रम का जुलूस पार किया जा सके। एक ही जगह पर रामनवमी मार्ग पर प्रतिबंध लगाया जाता है और दूसरी और मुहर्रम जुलूस प्रशासनिक अधिकारी के संरक्षण में पार कराया जाता है। यह झारखंड में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा की राजनीति को बखूबी प्रदर्शित करता है। सांसद मनीष जायसवाल ने बड़कागांव क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाहों से सावधान रहने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा एक पक्षीय कार्रवाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Saffrn

Trending News

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...

प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों को ध्यान में राज्य के विभिन्न नियुक्ति एवं चयन आयोगों के अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्य सचिवों के...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के लोकार्पण समारोह...

नई दिल्ली : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने मंगलवार...

अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी...

पटना : पिछले सप्ताह ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोग शिविर की शुरुआत करने के बाद अब इसे सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी लागू करने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img