झारखंड सरकार ने दक्षिण अफ्रीका में फंसे कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए किया आग्रह

रांची. झारखंड सरकार ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन विदेश जाने वाले भारतीय कामगारों के हितों की रक्षा के लिए जिम्मेदार प्राधिकरण से दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के 27 कामगारों की सुरक्षित वापसी के लिए आग्रह किया है। इसके लिए सचिव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने प्राधिकरण को पत्र लिखा है।

बकाया भुगतान और सुरक्षित वापसी का आग्रह

पत्र में प्राधिकरण को बताया गया है कि श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को गिरिडीह, बोकारो के 27 कामगारों ने सूचित किया है कि वे सभी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, फेस जेंडरमेरी, एप्रेस ऑडिटोरियम जीन पॉल II, मबैंकलो, याउंडे, कैमरून, दक्षिण अफ्रीका में विनायक कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर 29 मार्च, 2024 से काम कर रहें हैं।

झारखंड लौटना चाहते हैं कामगार

कामगारों ने बताया है कि उनका भुगतान बकाया है और वे झारखंड लौटना चाहते हैं। इस संदर्भ में विभाग ने पत्र लिख कर कामगारों को उनका वैध बकाया सुनिश्चित करने और झारखंड सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह किया है। कामगार हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिला के निवासी हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में प्राधिकरण से सहयोग और सहायता की उम्मीद की है।

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...