झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 को : मुख्यमंत्री

रांची: झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 16 फरवरी को किया जाएगा।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित समारोह के बाद सीएम चंपई सोरेन ने मीडिया से कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ डटा हुआ है।

आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा। हेमंत सोरेन जेल में हैं, पर गठबंधन मजबूत है। संगठन की बदौलत ही कोई व्यक्ति

सांसद-विधायक-मंत्री और मुख्यमंत्री बनता है। सीएम ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर कोई नेता भाजपा में शामिल हो जाता है, तो उसे क्लीन चिट मिल जाती है।

लेकिन, विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी का सम्मान सभी करते हैं।

ऐसी स्थिति में जांच एजेंसी से उम्मीद की जाती है कि वे निष्पक्ष तरीके से काम करें। आयुष्मान कार्ड का उल्लेख करते हुए चंपई ने कहा- राज्य सरकार अपना हिस्सा दे रही है, पर केंद्र सरकार अपने अंश का भुगतान नहीं कर रही है।

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...