Darbhanga में नदी में नाव डूबी, एक लापता, तलाश जारी

दरभंगा: दरभंगा में कोसी नदी की उपधारा में एक नाव डूब गई जिसमें एक युवक लापता हो गया। लापता युवक की तलाश स्थानीय गोताखोर करने में जुटे हुए हैं। घटना दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गोलमा डीह गांव स्थित गोलमा घाट की है जहां नदी पार कर रही एक नाव नदी में डूब गई। लापता युवक की पहचान गोलमा निवासी राजा के रूप में की गई। लापता युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि एक नाव पर दो मोटरसाइकिल के साथ आठ लोग नदी पार कर रहे थे तभी नाव डूब गई। सात लोगों को आसपास में मौजूद लोगों ने बचा लिया जबकि एक युवक लापता हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञाशु, तिलकेश्वर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि एक नाव पर दो बाइक के साथ आठ लोग सवार हो कर नदी पार कर रहे थे तभी नाव डूब गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल सात लोगों को बचा लिया साथ ही दोनों बाइक को भी गोताखोर की मदद से नदी से निकाल लिया गया जबकि एक युवक लापता है जिसकी तलाश की जा रही है। कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञाशु ने बताया कि घटना के 15 मिनट के अंदर हम लोगों को सूचना मिली और हमलोग तत्काल मौके पर पहुंच गए। नाव पर आठ व्यक्ति सवार थे जिसमें से सात को बचा लिया गया जबकि एक अन्य लापता है जिसकी तलाश जारी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- जहानाबाद में Train की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

दरभंगा से वरुण कुमार की रिपोर्ट

DARBHANGA Darbhanga Darbhanga

Darbhanga

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...