Jamui में हथियार के साथ 2 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमुई: Jamui की पुलिस ने एक हथियार तस्कर को हथियार के साथ जमुई के एक होटल से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि जमुई के एक होटल में एक हथियार तस्कर रुका हुआ है। मामले की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और व्यक्ति को दो पिस्टल और 7.65 एमएम के 20 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार हथियार तस्कर ने अपनी पहचान खगड़िया के मानसी का रहने वाले प्रियांक के रूप में बताई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शहर में स्थित एलआईसी ऑफिस के एक अलमारी से डीबीबीएल बंदूक और 12 बोर का 18 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर बिहारी इलाके से एक अन्य नीरज उर्फ़ अनंत कुमार को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है साथ ही हथियार तस्करी गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

यह भी पढ़ें- Nitish Cabinet की बैठक खत्म, 27 एजेंडों को मिली स्वीकृति

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Jamui Jamui Jamui

इस्कॉन मंदिर व गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन (अंतर्राष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) मंदिर द्वारा आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा कार्यक्रम...

मुख्य सचिव और DGP सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे, की...

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता...

मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों...

भागलपुर : भागलपुर जिले सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र कुमार पहुंचे। इस दौरान पथ निर्माण मंत्री...