Advertisment

Bokaro में दहेज के लोभियों ने विवाहिता को मार डाला और फिर…

Bokaro : बोकारो में दहेज के खातिर एक विवाहिता की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सियाल गजरा गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात ससुरालवालों ने विवाहिता सरहुन खातून की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। जिसके बाद मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला की मौत के बाद इसकी सूचना महिला के घरवालों को ससुरवालवालों ने ही दी थी। घटना के बाद मायके वालो को ससुरालवालों ने ख़बर दी कि सरहून खातून गिरकर जख्मी हो गई है, जिसकी मौत हो गई लेकिन जब मायकेवालों ने आकर देखा तो उसके शरीर के कई जगहों पर जख्म के निशान थे और इसके साथ ही उसके शरीर पर करंट लगने के भी निशान थे।

Bokaro : 7 साल पहले हुई थी शादी

मालूम हो कि विवाहिता की शादी सात साल पूर्व की गई थीं, मृतिका चार बच्चियों की मां भी हैं। मृतिका का मैके पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर है, जिसकी शादी सियाल गजरा गांव में हुई थी, मायकेवालों के मुताबिक शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की जाती रही हैं। पूर्व में भी कई बार मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जांच अनुसंधान क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...