
बेतिया : खबर बेतिया से है जहां बाइक के लिए दहेज के लोभियों ने विवाहिता को मौत की घाट उतारा। दहेज लोभियों ने विवाहिता की हत्या की। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाइक के लिए विवाहिता की हत्या की गई है। आठ वर्ष पूर्व मृतिका प्रेमशिला की शादी हुई थी। शादी के वक्त बाइक देने की बात हुई थी। परिवार का कहना है कि बाइक नहीं देने पर सुसराल वाले मारपीट करते थे। मृतिका के परिजनों को फोन पर मौत की सूचना मिली। मृतिका प्रेमशिला की मां ने रो-रोकर ये बातें बतायी।घटना की सूचना परिजनों द्वारा मझौलिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेजा। मामले में मझौलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुई हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना मझौलिया थाना अंतर्गत मोहदीपुर गांव की है।
यह भी पढ़े : बेतिया में मंत्री रेणु देवी का तेजस्वी यादव पर तंज, बोली- मुद्दाविहीन हो गया है विपक्ष
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट




