Bokaro Murder : एक बाइक खातिर विवाहिता को गला घोंटकर मार डाला और फिर…

Bokaro Murder : बोकारो में एक विवाविता को गला घोंटकर सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उसके पिता ने दामाद को दहेज नहीं दिया था। मृत विवाहिता का नाम उगिया देवी बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले में आरोपी पति राहुल भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कसमार थाना क्षेत्र के कोतोगड़ा गांव का बताया जा रहा है।

तीन महीने पहले ही हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता की शादी आज से करीब तीन माह पहले ही रामगढ़ के राहुल भोक्ता से की गई थी। एक पिता ने उस वक्त अपनी बेटी की बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। पर शादी के चंद दिनों बाद ही उगिया घर वापस आ गई। जब परिजनों ने उससे घर वापस आने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसके ससुरालवाले दहेज में एक लाख रुपए और एक बाइक की मांग कर रहे हैं।

50 हजार दहेज देने के बाद भी मार डाला

जिसके बाद इस मामले में गांव में पंचायत भी बैठाया गया। भरी पंचायत में ससुरालवालों ने विवाहिता को बिना दहेज के नहीं ले जाने की बात कही। जिसके बाद मजबूरन पिता ने इधर-उधर से इकट्ठा कर ससुरालवालों को 50 हजार रुपए दिये और बाकी पैसा बाद में देने की बात कही। जिसके बाद दामाद ने विवाहिता को अपने साथ घर वापस लेकर आया।

ये भी पढ़ें- Ranchi : महंगे मोबाइल ने ले ली अभिषेक की जान, तीन गिरफ्तार… 

घर जाने के कुछ दिनों के बाद ही ससुरालवाले फिर से दहेज की मांग करने लगे। फिर कुछ दिनों बाद ही पता चलता है कि उगिया की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के पिता ने थाने में दामाद के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को मार डालने का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया।

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...