आपने कहा तो Secular और हमने कहा तो Communal, जानें गिरिराज सिंह ने क्यों कहा…

पटना: उत्तर प्रदेश में कांवर यात्रा मार्ग में दुकानों पर दुकानदार के नाम लिखे जाने का आदेश राजनीतिक तूल पकड़ चुका है। मामले को लेकर विपक्ष उत्तर प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर बनी हुई है और आदेश वापस लेने की मांग कर रही है। इसके साथ ही एनडीए के घटक दल जदयू, लोजपा(रा) और रालोद ने भी फैसले पर सवाल उठाया है।

अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आदेश का विरोध करने वाले लोगों पर पलटवार किया और कहा कि ‘आप पियें तो पुण्य और हम पियें तो पाप।’ गिरिराज सिंह ने कहा कि सब चीजों को वोट से जोड़ कर अगर देखा जाए तो फिर शासन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कांवर यात्रा पथ पर दुकानदारों को अपने दुकान पर नेम प्लेट लगाने का आदेश को असंवैधानिक आदेश नहीं है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि 2011 में मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि देश के संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है तो वह सेक्युलर हो गए और हमने कह दिया तो हम कम्युनल हो गए। गिरिराज सिंह ने एक कानून का भी हवाला दिया और कहा कि 2006 में मनमोहन सिंह की सरकार में एक कानून बनाई गई थी जिसके तहत दुकानदारों को अपने दुकान पर नेम प्लेट लगाना होगा। मैं सभी लोगों को चुनौती देता हूं कि इस मुद्दे पर जिन्हे भी बहस करना हो कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  Textiles Investors Meet के बाद बोले गिरिराज सिंह ‘इन्वेस्टर्स दिखा रहे हैं अपनी रूचि’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Secular Secular Secular

Secular

Ranchi में Forex Scam का खुलासा, 2 लाख की ठगी के...

रांची के कांटाटोली में फॉरेक्स एक्सचेंज के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। पीड़ित ने सूझबूझ से आरोपी को पकड़वाया, दो...

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...