Violence in Bangladesh: एक और हिंदू युवक की मौत, कार से कुचलकर की निर्मम हत्या

Violence in Bangladesh: बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय पर खतरा मंडराता जा रहा है. जैसा की हम सभी जानते हैं कि वहां हिंदू समुदाय की संख्या अल्पसंख्यक है और लगातार बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ अत्याचार किया जा रहा है. दीपू चंद्र दास के बाद अब एक और हिन्दू युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है. यह मामला राजबाड़ी जिले के सदर उपजिला का बताया जा रहा है. जहां एक हिंदू युवक की कथित तौर पर सुनियोजित तरीके से कार से कुचलकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल साफ देखने को मिल रहा है.

Violence in Bangladesh: ये है हत्या की पूरी वजह

मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रिपन साहा के रूप में हुई हैं. मृतक की उम्र 30 साल थी. रिपन साहा पेट्रोल पंप में काम करता था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को एक वाहन चालक पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने के लिए आया था. तेल लेने के बाद वह बिना पैसे का भुगतान किए हुए वहां से जाने लगा. जिसे देखकर रिपन साहा ने उसे रोका और पैसे मांगी. जिसके बाद आरोपी चालक ने जानबूझकर गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी. इस दर्दनाक घटना में रिपन साहा की मौके पर ही मौत हो गई.

Violence in Bangladesh: आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी युवक अबुल हाशेम और उसकी गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने वाहन और उसके मालिक को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि आरोपी युवक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की राजबाड़ी जिला इकाई का पूर्व कोषाध्यक्ष हैं.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ramgarh Illegal Mining Action: अवैध खनन के खिलाफ रामगढ़ प्रशासन सख्त,...

Ramgarh Illegal Mining Action: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है।...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026: 50 हजार करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक पार्क...

Samrat Choudhary Bettiah Padyatra 2026, पटना: संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पश्चिम चंपारण के बेतिया में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’...

Bihar Milk Production Target 2030: पशुपालकों और महिलाओं की आमदनी बढ़ाने...

Bihar Milk Production Target 2030, पटना: बिहार सरकार ने वर्ष 2030 तक राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया...