नई तकनीक से मेडिकल कॉलेज के छात्रों की होगी पढ़ाई, NMC ने तीन दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन

धनबाद : नई तकनीक से मेडिकल कॉलेज के छात्रों की पढ़ाई होगी. मेडिकल शिक्षा में हुए इस नए बदलाव से प्रध्यापकों को नेशनल मेडिकल काउंसिल के द्वारा अवगत कराया जाएगा. इसके लिए नेशनल मेडिकल काउंसिल ने धनबाद के SNMMCH में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया है.

कार्यशाला के अंतिम दिन NMC के ऑब्जर्वर के रूप में उड़ीसा के एसीबी मेडिकल कॉलेज के डॉ श्रीकांत पांडा समेत कई वरिष्ठ डॉक्टरों ने अलग-अलग विषयों पर अपना लेक्चर दिया है. बता दें कि मेडिकल कॉलेज के ढाई दर्जन से अधिक प्रध्यापक उस वर्कशॉप का हिस्सा बने हैं.

न्यूज़ 22 स्कोप से बात करते हुए प्राचार्य डॉ. ज्योति रंजन प्रसाद ने बताया किNMC के गाइडलाइंन पर आयोजित इस वर्कशॉप का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि हमारे कई सहायक प्रध्यापकों को एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नति का रास्ता साफ हो जाएगा.

 

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

 Jharkhand Rain Alert: रांची में रविवार को छाए रहेंगे बादल, 6...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के कारण बारिश का दौर जारी रहेगा। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और...

440 Tyre Vehicle Palkot: 440 टायर और उस पर लदी विशाल...

440 Tyre Vehicle Palkot: गुमला जिले के पालकोट क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने ग्रामीणों की उत्सुकता बढ़ा दी।...

JSSC CGL Appointment Stay: नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर रोक,...

JSSC CGL Appointment Stay: झारखंड में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से नियुक्त हुए कर्मियों के लिए झारखंड हाईकोर्ट का ताजा आदेश राहत लेकर...