Beur Jail में छापेमारी, दो मोबाइल बरामद

पटना: पटना के बेउर जेल में आपत्तिजनक और प्रतिबंधित सामानों की सूचना के बाद जेल के उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक और कक्षपालों ने जेल में सघन तलाशी की। रविवार को सघन तलाशी के दौरान वार्ड के परित्यक्त शौचालय से मोबाइल के कार्टून में रखा एक छोटा मोबाइल और एक स्मार्टफोन के साथ चार्जर बरामद किया।

मामले में जेल प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की अहले सुबह छापेमारी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ लेकिन फिर शाम में जब छापेमारी की गई तो एक शौचालय से एक छोटा मोबाइल जबकि कबूतर जगह से एक स्मार्टफोन और एक चार्जर बरामद किया गया है। मामले में बेउर जेल में प्राथमिकी दर्ज की गई है साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और किसका था।

यह भी पढ़ें-  Patna Police ने 20 मिनट में सुलझाया अपहरण कांड, अब आया नया मोड़, जानें क्या है मामला

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Beur Jail

Beur Jail

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...