Commercial Advertisment

Jail में बंद कैदियों से वसूली का भी हिसाब किताब रखते थे जेल अधीक्षक विधु कुमार, EOU की छापेमारी में…

पटना: बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने राजधानी पटना के बेउर Jail के कारा अधीक्षक विधु कुमार के पटना, मोतिहारी समेत कुल आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईओयू की टीम ने जेल अधीक्षक के आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप को लेकर की थी। इस दौरान ईओयू की टीम ने लाखों रूपये मूल्य के सामान के साथ ही करीब आधा दर्जन महंगे गाडियां कई बैंक के पासबुक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, कई फर्म के इनवॉइस और अवैध उगाही और खर्च लिखा हुआ कई रजिस्टर बरामद किया है।

ईओयू की तरफ से जारी सूचना के अनुसार ईओयू की छापेमारी में यह पुष्टि हो गई है कि जेल अधीक्षक विधु कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है। उनके इस काले कारनामे में उनके कई रिश्तेदार, दोस्त और एक कर्मी की मिलीभगत की भी पुष्टि हुई है। ईओयू की तरफ से जारी सूचना के अनुसार ईओयू को सूचना मिली थी कि जेल अधीक्षक विधु कुमार ने जेल में बंद सामान्य कैदी को डरा धमका कर और दबंग कैदियों को कई प्रकार की सुविधा मुहैया करवा कर लाखों रूपये की उगाही की है।

सूचना के आधार पर ईओयू ने आठ टीम बना कर एक साथ जेल अधीक्षक विधु कुमार के कार्यालय, सरकारी आवास, पैतृक आवास, सगुना मोड़ स्थित मकान, आरा गार्डन रेसीडेंसी स्थित किराये का फ्लैट, उनके कक्षपाल प्रफुल्ल कुमार का कमरा, मोतिहारी के पतौरा स्थित विधु कुमार के सहयोगी नीरज कुमार सिंह, रक्सौल में विधु कुमार के सीए कमल मश्कारा के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान ईओयू की टीम ने बेउर जेल स्थित उनके कार्यालय से मां विंध्यवासिनी ट्रेडिंग नामक एक फर्म का बैंक स्टेटमेंट, उषा इंडस्ट्रीज का ब्लैंक टैक्स इनवॉइस, उनके ऊपर अवैध धनार्जन के आरोप का तीन आवेदन, एक सिम कार्ड और एक पेन ड्राइव बरामद हुआ। इसके साथ ही उनके सरकारी आवास से करीब 54 लाख रूपये मूल्य के सोना चांदी के जेवर और बर्तन, विभिन्न आभूषण क्रय से संबंधित रसीद, एक रजिस्टर जिसमें आमद और खर्च सहित जेल में बंद कैदियों से वसूली गई राशि का हिसाब किताब है, एक स्कार्पियो कार और एक पेन ड्राईव बरामद हुआ है।

उनके सगुना मोड़ स्थित घर से ईओयू ने चार लाख रूपये के चांदी के बर्तन, विधु कुमार की पत्नी का नाम अंकित एक डायरी जिसमें सगुना में बने घर का हिसाब किताब और पेन ड्राइव बरामद हुआ है। विधु कुमार के बिहटा स्थित पैतृक घर से 6 डीड की छायाप्रति बरामद की है।

ईओयू की टीम ने विधु कुमार के कक्षपाल प्रफुल्ल कुमार के कमरे से प्रफुल्ल कुमार, विधु कुमार, आरची कुमारी, शैलजा देवी, गोपाल शरण सिंह, स्नेहा भारद्वाज के नाम से संचालित विभिन्न बैंक के खाता का पासबुक, चेकबुक, डेबिट और क्रेडिट कार्ड, एयरलाइन्स के कई टिकट, उषा इंडस्ट्रीज का टैक्स इनवॉइस, चालान बुक, आमद खर्च लिखा हुआ चार रजिस्टर जिसमें कैदियों से वसूली का हिसाब किताब के साथ ही दुसरे लोगों को दिए लाखों रूपये का हिसाब लिखा है, आठ स्मार्टफोन, एक पेन ड्राइव और लाखों का एसी, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है।

विधु कुमार के किराये के कमरे से ईओयू ने कई लाख रूपये के सामान बरामद किये हैं जबकि मोतिहारी में नीरज कुमार सिंह के आवास से ईओयू ने दो फर्म के टैक्स इनवॉइस, बैंक खाते का डिटेल और 13 महंगी गाडियां बरामद की है जबकि विधु कुमार के सीए के कार्यालय से ईओयू ने विधु कुमार और उनके सहयोगियों के कई वर्षों का आईटीआर, सभी के बैंक खातों का स्टेटमेंट और जमीन खरीद से संबंधित पांच डीड की छायाप्रति बरामद की है।

ईओयू ने कहा है कि छापेमारी में अब तक बरामद सामानों से यह पता चलता है कि विधु कुमार की आय से करीब 147 प्रतिशत अधिक की संपत्ति अर्जित की है। फिलहाल अनुसंधान जारी है और उम्मीद है कि यह प्रतिशत अभी बढ़ सकता है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bihar Police सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में शामिल हुए थे मुन्ना भाई, शारीरिक परीक्षा में हो रहा खुलासा

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Jail Jail Jail Jail Jail Jail Jail Jail Jail Jail

Jail

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...