Patna Police ने 20 मिनट में सुलझाया अपहरण कांड, अब आया नया मोड़, जानें क्या है मामला

पटना: शनिवार को पटना में पुलिस ने मात्र 20 मिनट में एक अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए अपहृत को बरामद कर लिया था साथ ही दो गाड़ी समेत आठ अपहृताओं को भी गिरफ्तार किया था। मामले में रविवार को एक नया मोड़ आया है जिसके बाद पूरी कहानी ही बदलती नजर आ रही है। मामला पटना के पत्रकार नगर थाना की है जहां शनिवार को पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया है।

सूचना के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करीब 20 मिनट में दो गाड़ी समेत अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया साथ ही अपहृत को भी बरामद कर लिया था। अब थाना में पहुंचे अपहर्ताओं के परिजनों ने मामले में ट्विस्ट ला दिया है। परिजनों ने बताया कि अपहृत संजय राम ने वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों लोगों से लाखों रूपये ठग लिए थे।

उन्होंने बताया कि संजय राम गोपालगंज का रहने वाला है और पटना में परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गोपालगंज के छात्रों से उसने दोस्ती कर ली और फिर वन विभाग में नौकरी का झांसा देकर लाखों रूपये ठग लिए। वह अपने आप को झारखंड में वन विभाग में दारोगा के पद पर पदस्थापित बताया था और कहा था कि वह सबको नौकरी दिलवा देगा।

नौकरी मिलने में देरी होने पर जब लोगों ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो वह टालमटोल कर रहा था जिसके बाद सभी लोग उसके यहां पहुंच कर उसके साथ मारपीट की थी और पकड़ कर जबरन ले जा रहे थे। मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस दोनों पक्षों की बातों पर गौर कर अनुसन्धान शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-  Siwan में करीब 50 लाख रूपये का शराब जब्त, दो गिरफ्तार

https://youtube.com/22scope

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Patna Police Patna Police Patna Police

Patna Police

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को राहत,...

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: बिहार में पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों को मिनी सचिवालय के...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...