सुप्तावस्था में 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे की हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा : नालंदा के बिहार थाना क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से सुप्तावस्था में पांच महीने के दुधमुंहे बच्चे के चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। घटना शकुंनत कला रेलवे क्रॉसिंग के समीप की है। मासूम रवि कुमार का पांच माह का पुत्र रोशन कुमार है। रोशन की दादी शकुंती देवी ने बताया कि रविवार की रात्र करीब दो बजे उनका पोता भूख से रो रहा था। इसके बाद उन्होंने डब्बे वाली दूध उसे पिलाया और फिर सुला दी। उन्हें भी आंख लग गई और वह भी सो गई।

करीब एक घंटे बाद अचानक उनकी नींद खुली तो उन्होंने पाया कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और बच्चा गायब है। उन्होंने अपने बेटे और बहू को जगाया, इसके बाद घर के आसपास खोजबीन की लेकिन रोशन का कोई सुराग नहीं मिला। सुबह होते ही स्थानीय थाना पहुँच बच्चें की चोरी का मामला दर्ज कराया।

दरअसल, रेलवे फाटक के पास शंकुति देवी का पूरा परिवार रेलवे की जमीन पर झोपड़ी नुमा घर बनाकर वर्षों से रह रहा है। शकुंती देवी झोपड़ी के बाहर के हिस्से में चाय की दुकान चलाती है। जिसमें उनकी बहू भी हाथ बटाती है। जबकि बेटा रवि कुमार फोर व्हीलर गाड़ी चलाने का काम करता है। रविवार की रात सपरिवार उसी झोपड़ी नुमा घर में सोया हुआ था। जहां से 5 महीने के दुधमुंहे बच्चे की चोरी कर ली गई। यह रवि कुमार की पहली संतान है।

वहीं इस घटना के बाद पूरे परिवार का हाल बेहाल है। अपने पांच महीने के दुधमुंहे बच्चे को याद कर उसकी मां दहाड़े मार रो रही है। आसपास के लोग परिवार को भरोसा देने में जुटे हुए हैं। जो कोई भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वह अवाक हो जा रहा है।वहीं इस मामले में बिहार थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है। पीड़ित परिवार के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े : Toto में पिकअप ने मारी टक्कर, 5 जख्मी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजा कुमार की रिपोर्ट

दुधमुंहे बच्चे दुधमुंहे बच्चे दुधमुंहे बच्चे

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...