2 महिला समेत 3 लोगों ने 6 माह के बच्चे को किया चोरी, एक गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार दो महिला समेत तीन लोगों ने जहां छह माह के बच्चे को चोरी कर फरार हो गए। वहीं ग्रामीणों ने एक महिला को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। घटना विशम्भरपुर थाना के सल्लेपुर गांव की है। चोरी हुआ बच्चा विशम्भरपुर के सल्लेपुर निवासी बबलू मांझी का पुत्र है। बताया जाता है कि बीते मंगलवार को बबलू मांझी के पत्नी अपने घर पर बच्चे को लेकर खाट पर बैठी थी। तभी बाइक से दो महिला और एक पुरुष आए। बाइक सवार एक महिला बबलू मांझी के पत्नी से बोली मुझे शौचालय जाना है।

पीड़ित महिला अपने छह माह के बच्चे को खाट पर लेटाकर शौचालय दिखाने गई। तभी बाइक पर सवार एक महिला और एक पुरुष बच्चे को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित महिला जब वापस लौटी तो बच्चा खाट पर नही था। शोर करने पर ग्रामीणों ने भाग रही एक महिला को पकड़ लिया और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची विशम्भरपुर पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी देखें :

वहीं इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि विशम्भरपुर थाना में एक मामला सामने में आया है। जहा एक बच्चे को कुछ लोग उठाकर ले जा रहे थे। पुलिस के संज्ञान में आते ही एक महिला को हिरासत में लिया गया है। उसके निशानदेही पर कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। बहरहाल, इस घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अब देखना यह है कि पुलिस कबतक बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

यह भी पढ़े : श्राद्धकर्म के दौरान नहाने गए 4 युवक गंडक नदी में डूबे, खोजबीन जारी

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...