महाराष्ट्र को हरा फाइनल में पहुंची झारखंड हॉकी की टीम, हरियाणा से होगा मुकाबला

हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

सिमडेगा : सिमडेगा में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड महिला टीम ने गुरूवार को महाराष्ट्र हॉकी को 3-1 से पराजित कर लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है. झारखंड टीम की ओर से 14वें मिनट में रोशनी कुमारी, 42वें मिनट में दीपिका सोरेन एवं 50वें मिनट में काजल बाड़ा ने 1-1 गोल की. वहीं महाराष्ट्र टीम की ओर से एकमात्र गोल 70वें मिनट में काजल ने किया.

पहला सेमीफाइनल मैंच हॉकी हरियाणा और हॉकी चंडीगढ़ के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में हॉकी हरियाणा ने हॉकी चंडीगढ़ को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई है. हॉकी हरियाणा की ओर से दूसरे एवं 54वें मिनट में नीलम ने तथा 21वें मिनट में प्रीति ने गोल किया. चंडीगढ़ टीम की ओर से 26वें मिनट में कविता ने और तीसरे मिनट में आरती कश्यप ने गोल की. हरियाणा की ओर से किये गये 54वें मिनट वाला गोल काफी विवादित रहा. इस गोल को लेकर कुछ देर के लिये मैच भी रूका रहा. इसके बाद पुनः मैच शुरू हुआ.

सेमीफाइनल मैच में एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, एसडीम महेंद्र कुमार, एनडीसी राजेंद्र सिंह, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया. मैच देखने के लिए उपायुक्त सुशांत गौरव, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे.

29 अक्टूबर को होगा फाइनल मैच

फाइनल मैंच 29 अक्टूबर को 3 बजे से हॉकी झारखंड व हॉकी हरियाणा के बीच खेला जायेगा. तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए सुबह 9 बजे से हॉकी चंडीगढ़ और हॉकी महाराष्ट्र के बीच मैच खेला जाएगा. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के खेल मंत्री हफीजूल हसन उपस्थित रहेंगे.

रिपोर्ट : रविकांत

सिमडेगा हॉकी की नर्सरी : खिलाड़ियों को ऑनलाइन कार्यों में नहीं होगी कोई दिक्कत

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...