Advertisment

टहलने निकली 4 महिलाओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, मौत

आरा : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. पीरो थाना क्षेत्र देवचंदा पुल के पास सड़क के किनारे टहल रही 4 महिलाओं को एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने रौंद डाला. दुर्घटना की शिकार हुई चारों महिलाओं की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पीरो-जगदीशपुर सड़क को जाम कर दिया. लोगों की मांग है कि मृतक के परिवारों को मुआवजा दिया जाए साथ ही साथ इस सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण भी कराया जाए.

हादसा उस वक्त हुआ जब सुबह टहलने के लिए घर से निकली महिलाएं सड़क किनारे जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क के किनारे चल रही चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद आगे स्थानीय थाने के साथ-साथ आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : नेहा गुप्ता

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में 2030 तक 13...

13 Airports in Bihar by 2030: बिहार में सड़क और रेल कनेक्टिविटी के साथ अब हवाई नेटवर्क को भी मजबूत करने की तैयारी तेज...

Barhi Bypass Road Accident: बरही बायपास पर अज्ञात वाहन की चपेट...

Barhi Bypass Road Accident: हजारीबाग जिले के बरही बायपास स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार एक...

Giddi Police Encounter: गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी,...

Giddi Police Encounter: रामगढ़ जिले के गिद्दी कोलियरी क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस की घेराबंदी के...