Jamshedpur : तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा, दो युवकों की दर्दनाक मौत चालक फरार…

Jamshedpur : शहर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार हाइवा (मालवाहक ट्रक) ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jamshedpur : मामले की जांच करती पुलिस
Jamshedpur : मामले की जांच करती पुलिस

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : डीजीपी नियुक्ति पर सियासत तेज, बाबूलाल के आरोप पर झामुमो और भाजपा में जुबानी जंग… 

Jamshedpur : घर लौटते वक्त तेज रफ्तार हाइवा ने रौंदा

मृतकों की पहचान सोनारी थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी युवकों के रूप में की गई है। दोनों किसी निजी काम से मानगो क्षेत्र गए हुए थे और शाम को अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाथी घोड़ा मंदिर के पास पहुंचे, तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Jamshedpur : मामले की जानकारी देता परिजन
Jamshedpur : मामले की जानकारी देता परिजन

ये भी पढ़ें- Bokaro Breaking : घर के अंदर सिर कुचलकर वृद्ध की हत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस… 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साकची थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

ये भी पढ़ें- Bokaro Murder : साली के प्यार का ऐसा चढ़ा नशा हद से गुजर गया आशिक, अपने ही छोटे भाई की करवा दी हत्या और… 

घटना के हाइवा चालक वाहन छोड़कर फरार

पुलिस ने घटनास्थल से हाइवा को जब्त कर लिया है, हालांकि हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Capture 22Scope News

ये भी पढ़ें- Gumla Crime : नशे के कारोबार का भंडाफोड़, ब्राउन शुगर के साथ मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार… 

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और वे प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है, खासकर रिहायशी इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में रोक लगाने की मांग उठ रही है।

लाला जबीन की रिपोर्ट–

 

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...