नट गिरोह के 10 लोग गिरफ्तार, कई अवैध सामान भी बरामद

पटना : सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नट गिरोह का खुलासा किया। पटना के दीदारगंज, गोपालपुर और बेऊर के इलाके में लूटपाट की घटना होती थी। उन्होंने कहा कि छोटे इलाकों में लूटपाट की घटना हो रही थी। नट गिरोह के तीन सदस्यों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका था। फिरोज नट और धर्मेंद्र नट मुख्य सरगना है। गिरोह के जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब एक लाख 59 हजार रुपए, लूट की मोटरसाइकिल, सोना, चांदी और पीतल का बर्तन समेत सात मोबाइल को जब्त किया गया है। घरेलू पशु गाड़ी और तमाम तरह की चीज की चोरी करते थे। नट गैंग से महिलाएं भी जुड़ी हुई थी जो रेखी की काम करती थी।

सिटी एसपी ईस्ट भरत सोनी ने बताया कि पटना के आसपास इलाकों में वैसे घर जहां पर आने-जाने की सुविधा नहीं हो उन जगहों पर लूटपाट करते थे। नए निर्माण घरों में ज्यादा लूटपाट करते थे क्योंकि इन लोगों को घुसने में आसानी होती थी। गोपालपुर और पुनपुन के इलाके मैं जो घर नए बन रहे हैं। उन लोगों से पुलिस की अपील है कि सभी लोग अपने-अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। अभी तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। घर में मजदूरी और फेरी का काम कर महिलाएं घर में घुसकर रेकी का काम करती थी।

यह भी पढ़े : पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी, CCTV के आधार पर 2 आरोपी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Gopalganj के भवानी और रिया का World Taekwondo Championship 2026 के...

World Taekwondo Championship 2026, गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड से निकलकर दो युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान...

Bihar Flood Alert 2026: बेगूसराय से कटिहार तक गंगा किनारे विशेष...

Bihar Flood Alert 2026: गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और पटना के गांधी घाट पर उच्चतम बाढ़ स्तर यानी Highest Flood Level (HFL) पार...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: अंतिम यात्रा में भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

Sudivya Kumar Sonu Funeral: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में रविवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। अपने प्रिय नेता...