अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा, अवैध हथियार के साथ 6 गिरफ्तार

अररिया : अररिया जिला पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की पांच मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, तीन मोबाइल और नौ मास्टर चाभी के साथ गिरोह के कुल छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार गिरोह सदस्यों में तीन पूर्णिया जिला के और तीन अररिया जिला के हैं। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने यह कामयाबी हासिल की।

गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में पूर्णिया जिला के जलालगढ़ थाना क्षेत्र के मो. महफूज, मो. इम्तियाज और अमौर थाना क्षेत्र के विकास कुमार शामिल है। जबकि अररिया जिला के सिमराहा थाना क्षेत्र के पुरंदाहा निवासी अमानतुल्ला उर्फ लड्डू, मदारगंज गांव के अंजारुल उर्फ फेकना और नगर थाना क्षेत्र अररिया के गैयारी गांव के मो. फुरकान अली शामिल है। एसपी अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।

मंटू भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...