साड़ी और पैसा बांटकर वोट बटोरना राजद की संस्कृति- जनक राम

रांचीः तारापुर और कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में साड़ी और पैसे बांटने के आरोपों पर बिखरे खनन मंत्री जनक राम ने तेजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा है कि तेजस्वी जो आरोप लगा रहे हैं, वह राजद के शासन काल में हुआ करता था.

जनक राम ने कहा कि आज बिहार में सुशासन है, राजद के लोग ही साड़ी और पैसे बांट कर जदयू पर तोहमत लगा रहे है. इस मामले में चुनाव आयोग को जांच करनी चाहिए. तेजस्वी यादव हार के डर से घबरा कर अनर्गल बयान दे रहे है.

मंत्री जनक राम ने बिहार के 8 जिलों में एनजीटी की ओर से  बालू खनन पर रोक लगाए जाने पर कहा कि सरकार इस मसले पर बातचीत कर रही और जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा. अवैध खनन पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है.

बता दें कि पटना समेत बिहार के आठ जिलों में एनजीटी ने बालू खनन पर रोक लगा दी है. जबकि सरकार की ओर से इन जिलों में बालू निकासी को लेकर निविदा निकाले जाने की तैयारी की जा रही थी.

रिपोर्टः शक्ति

 

Coal Scam: एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से...

 धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह ने ED से पूछताछ के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। भाई और...

JSSC CGL Scam: अभय तिवारी समेत तीन से पूछताछ तेज, 18...

JSSC CGL 2023 फर्जीवाड़े की जांच में CID SIT ने अभय तिवारी, उसकी पत्नी और भाई को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। 18...

Jharkhand Registry Update: सर्वर ठीक होने के बाद भी रांची में...

 रांची में तीन दिन बाद जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू हुई, लेकिन सर्वर धीमा और आधार सत्यापन में देरी से शनिवार को बड़ी...