Motihari पहुंचे मंत्री जनक राम, मृत शिक्षक के परिजनों को…

बिहार सरकार के मंत्री जनक राम पहुंचे मोतिहारी, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर मुआवजे की राशि का सौंपा चेक। बिहार के मंत्री जनक राम ने पुलिस अधिकारियों से की बात, शिक्षक के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया निर्देश

पूर्वी चंपारण: बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम पूर्वी चंपारण जिला के ग्राम अजगरी मठ पहुंचे और मृतक शिक्षक रामकुंवर राम के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की। इस क्रम में उन्होंने शिक्षक के आश्रितों को विभागीय मुआवजे की राशि का चेक भी सौंपा। जनक राम ने कहा कि अजगरी मठ निवासी शिक्षक रामकुंवर राम की पिछले दिनों कुछ असामाजिक तत्वों ने निर्मम हत्या कर दी थी। किसी भी शिक्षक की हत्या समाज स्वीकार नहीं कर सकता है। इस घटना की जितनी निंन्दा कि जाय उतनी कम है।

बिहार के मंत्री जनक राम ने इस क्रम में पुलिस अधिकारियों से भी बात की और इस मामले की जांच की प्रगति में पूछा। पुलिस अधिकारियों को उन्होंने इस मामले की जांच कर तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और जो भी अभी फरार हैं, वे भी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। इस सुशासन की सरकार में आरोपी कितने भी बड़े हों उन्हें किये गए अपराध की सजा जरूर मिलेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Purnea पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कहा…

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Motihari Motihari

Motihari

Saffrn

Trending News

बिहार सरकार की तरफ से 16 अफसरों को बड़ा तोहफा, दिया...

पटना : राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 16 अधिकारियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का दर्जा...

क्रिकेट मैदान के बाद जिंदगी की नई पिच पर उतरेंगे आकाशदीप,...

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाशदीप अब अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। क्रिकेट मैदान पर अपनी...

कैमरे में खुशियां कैद करने वाला बना मौत का शिकार, गला...

कटिहार : कटिहार जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। शादी-विवाह और खुशी के आयोजनों...

‘तरंग’ से मिल रही सपनों को उड़ान, NML पकरी बरवाडीह की...

Hazaribagh News: हजारीबाग ज़िले के बरकागाँव इलाके में NML पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट की एक शैक्षिक पहल ग्रामीण छात्रों के लिए उम्मीद की...

बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1...

गयाजी : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली गया ने एक बार फिर पूरे देश में अपनी बौद्धिक पहचान का परचम लहराया है। जेईई एडवांस 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img