लिया था 10 लाख का लोन, बैंक ने किया करोड़ों की संपत्ति जब्त

औरंगाबाद : जिले में एक तरफ जहां सांसद ने बैंकों के द्वारा सेमिनार लगाकर लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने को लेकर गंभीर दिख रहे हैं. वहीं सेमिनार लगे महज 48 घंटे भी नहीं हुआ था कि बारुण प्रखंड स्थित प्रमोद मिनी राइस मिल को बैंक ने सील कर दिया गया.

बताया जाता है कि प्रमोद मिनी राइस मिल ने बैंक से 10 लाख का लोन लिया था. यह लोन तीन साल से एनपीए चल रहा था. मिल मालिक को बैंक ने कई बार नोटिस भी दिया था लेकिन वे जमा नहीं कर पाए. इसी मामले को लेकर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारी और बारुण सीओ दल-बल के साथ टेंगरा ग्राम के पास एनएच 2 पर स्थित प्रमोद मिनी राइस मिल को सील कर दिया गया.

इस मामले पर जानकारी देते हुए रीजनल ऑफीसर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पीके चटर्जी ने बताया कि हमारे सिरिस ब्रान्च से इन्होंने 10 लाख रुपये का ऋण लिया था. जो तीन साल से एनपीए चल रहा था. मिल मालिक को कई बार नोटिस दिया गया, लेकिन वे जमा नहीं कर सके. जिसके बाद यह कदम उठाया गया. उन्होंने कहा कि अब इसे नीलम कर बैंक अपना पैसा वसूल करेगी. वहीं बारुण सीओ ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर हमें मजिस्ट्रेट के रूप बहाल किया गया है. हमने इस पर कब्जा कर सील कर दिया है.

रिपोर्ट : दीनानाथ

भागलपुर में बेखौफ हुए बदमाश, लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...