आरपीएफ का स्टाफ बता कांउटर से 29 हजार चुराए

रांची: रांची रेलवे स्टेशन में मंगलवार देर रात एक युवक ने खुद को हटिया आरपीएफ का स्टाफ बताकर बुकिंग काउंटर से 29 हजार रुपए चुरा लिए। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ रांची एक्टिव हुई और थोड़ी ही देर में सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे दबोच लिया।

बुकिंग काउंटर में ड्यूटी पर तैनात वरिष्ठ वाणिज्यिक क्लर्क नीतू कुमारी की सूचना पर आरपीएफ रांची ने कार्रवाई की। इसके बाद स्टेशन और उसके परिचालित क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे सभी आरपीएफ कर्मचारियों को सीसीटीवी फुटेज से तस्वीरें निकालकर भेजी गई।

सघन तलाशी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया,जिसकी पहचान सुरज कुमार कृष्णापुरी,चुटिया निवासी के रूप में हुई। उससे पूछताछ की जा रही है।

 

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़ के हरिण चौक पर सात साल पुरानी परंपरा, वैदिक मंत्रों...

पाकुड़: देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हरिणडांगा बाजार स्थित हरिण चौक के समीप सत्य सनातन संस्था की ओर से तुलसी विवाह...

गुरु गोविंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व को लेकर सम्राट...

पटना: श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 360वें प्रकाश पर्व को भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारी शुरू हो गई है।...