Advertisment

मधेपुरा में छात्रा की इज्जत हुई तार-तार, प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर छात्रा से की हैवानियत

मधेपुरा में छात्रा की इज्जत हुई तार-तार, प्रेमी ने दोस्तों संग मिलकर छात्रा से की हैवानियत

22 Scope News Desk : बिहार में बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ की घटना रूकने का नाम नही ले रही है। हर दिन किसी न किसी मासूम के साथ रेप, छेड़छाड़ या ऐसिड एटैक की घटनायें हो रही है और पुलिस इस पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर थाने का बताया जा रहा है। जहाँ नाबालिग छात्रा को पहले प्रेम का झांसा देकर फंसाया गया और फिर शादी के नाम के बुला कर चार दोस्तों के साथ व्याभिचार की घटना को अंजाम दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

दरिंदगी की शिकार नाबालिग एक धार्मिक स्थान के पास से बरामद की गई। जिसे स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पलात पहुँचाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिये उसे हायर सेंटर भेजा गया। छात्रा ने होश में आने के बाद कि मुझे शादी का प्रलोभन देकर बुलाया और फिर चार दोस्तों के साथ मिल कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तालाश जारी 

वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी के बाद छात्रा का फर्द बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मधेपुरा एसपी ने बताया कि बयान के आधार पर मुख्य आरोपी शंकरपुर के बसंतपुर निवासी रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिय कार्य कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर मंदिर में हर रविवार को गंगा आरती का आयोजन होता है जिसमें श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ लगती है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी में छात्रा मंदिर परिसर में कैसे पहुँची।

ये भी पढ़े :  कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद सिवान रेलवे स्टेशन हाई अलर्ट, डॉग स्क्वॉड के साथ सघन जांच

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...