राबड़ी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, सदन स्थगित

पटना : बिहार विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन भी हंगामा के साथ सदन की शुरुआत हुई। शुरुआत होने से पहले विपक्ष के तमाम विधायकों ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सदन के दोनों सदनों में विपक्षी पार्टियों का सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। बिहार विधान परिषद के मेन गेट के बाहर पूर्व सीएम राबड़े देवी के नेतृत्व में सभी विपक्षी दल के नेता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

विपक्षी पार्टियों की मांग है कि संविधान की 9वीं अनुसूची में आरक्षण को शामिल करना होगा। इसके साथ ही साथ कहा कि महिलाओं का अपमान करना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बंद करें। हमेशा महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विपक्षी पार्टी के नेता सदन के मुख्य गेट पर एक साथ खड़े होकर हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जानकारी मिल रही है कि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विपक्षी नेताओं के हंगामा को लेकर सदन की कार्यवाही दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया है।

नीतीश कुमार अपने पत्नी और मां-बाप को कितना तक पढ़ाया – राबड़ी देवी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार अपने पत्नी और मां-बाप को कितना तक पढ़ाया। उन्होंने कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं किया है। वह कभी मेरे साथ रहे या कभी उनके साथ हमेशा ही सदन में महिलाओं के बारे में गलत बोलकर राज्य को शर्मशार किया है।

यह भी पढ़े : सरकार के खिलाफ विपक्ष के तमाम विधायकों ने खोला मोर्चा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...