राबड़ी के नेतृत्व में विधान परिषद पोर्टिको के बाहर काला पट्टी बांधकर प्र’दर्शन

पटना : बिहार विधानमंडल मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में राजद के विधान पार्षदों ने विधान परिषद पोर्टिको के बाहर काला पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। दरअसल, राजद एमएलसी सुनील सिंह की आज आचार समिति के उल्लघंन में सदस्यता जा सकती है। विधानसभा पटल पर प्रतिवेदन रखा है। जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि काला पट्टी बांधकर हमलोग इसलिए प्रदर्शन कर रहे हैं। क्योंकि यह सरकार इतिहास को बदल रही है, गलत परंपरा की शुरुआत यहां हो रही है।

राबड़ी देवी ने कहा कि जदयू और भाजपा मिलकर गलत परंपरा की शुरुआत कर रही है आने वाला पीढ़ी इसे जरूर देखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ क्या वह सब का साथ दे रहे हैं। क्या नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिलकर ही बिहार को बसाए हैं। 20 सालों में क्या नीतीश कुमार बिहार को बसाए हैं और 14 साल में क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को बसाए हैं। 70 साल पहले भारत नहीं था।

सुनील सिंह की सदस्यता को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि गलत परंपरा की शुरुआत हो रही है। इसलिए हमलोग काला पट्टी बांधकर आए हैं। इस दौरान जदयू एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि फैसला आने वह तो फिक्स है। पेपर लीक कहां से जुड़ा रहता है। नालंदा से इसका भी मैच फिक्स है। इसका भी तार नालंदा से जुड़ा हुआ है। राबड़ी ने कहा कि इस मैच का तार नालंदा से ही फिक्स हुआ है। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने उन्हें बधाई दी है। राबड़ी ने कहा कि दिलीप जायसवाल बढ़िया आदमी है। वहीं सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी ने तंज कसा है। सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के खिलाफ बगावत में थे इसलिए उन्हें पद से हटाया गया है।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : बिहार विधानसभा के आखिरी दिन भी विपक्ष का हं’गामा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...