अनुराग गुप्ता झारखंड के नए DGP बने

रांची: अनुराग गुप्ता झारखंड के नए डीजीपी (DGP) होंगे. इसको लेकर गृहकारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दिया गया है.अनुराग गुप्ता अभी सीआईडी डीजी के पद पर पदस्थापित हैं.अभी वह एसीबी के डीजी भी है.

इसके अलावा अबतक झारखड डीजीपी (DGP) के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का एमडी बनाया गया है. जो अधिसुचना जारी की गई है उसके अनुसार पुलिस हाउसिंग  कॉरपोरेशन के एमडी प्रशांत सिंह को डीजी वायरलेस बनाया गया है.

आईपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह गढ़वा व हजारीबाग एसपी और रांची के एसएसपी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर लंबे समय तक काम कर चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में उन्हें लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर काम करने का भी अनुभव है.

DGP

 

 

 

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...

Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की...

Bhagalpur Double Murder Case: बिहार के नवगछिया में गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 की सुबह एक दंपती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना इस्माइलपुर...

पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety...

 पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई प्रतिष्ठानों में गंदगी और खाद्य भंडारण की खामियां...