Women’s Asia Cup 2024: भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया, फाइनल में बनाई जगह

Women’s Asia Cup 2024: तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के तीन विकेट और स्मृति मंधाना के नाबाद तेज अर्धशतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हरा दिया है और महिला एशिया कप के फाइनल में स्थान बना लिया है। अब रविवार को भारत का खिताबी मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Women’s Asia Cup 2024: भारत ने बांग्लादेश को हराया

इससे पहले शुरुआत में रेणुका (3/10) और बीच के ओवरों में बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव (3/14) ने बेहतरीन स्पैल से बांग्लादेश की कमर तोड़ दी। दरअसल, बांग्लादेश पहले छह ओवरों में रेणुका द्वारा दिए गए गहरे घावों से उबर नहीं पाया और निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 80 रन पर ही सिमट गयी और भारत को जीत के लिए 81 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने आसानी से पूरा कर लिया।

भारत की ओर से शैफाली ने नाबाद 26 और मंधाना ने नाबाद 55 बनाए। मंधाना और शैफाली की पारी मैदान के चारों ओर शॉट्स से भरी हुई थी, क्योंकि भारत ने पावर प्ले में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...