Asia cup 2025: भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सात विकेट से दी करारी शिकस्त

Asia cup 2025: एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हुई। इसमें भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से मैच हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए, और भारत को जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य दिया है। इसके जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर 25 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत ने तीन विकेट शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के रूप में खोए। भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली।

Asia cup 2025: भारत की शानदार गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना दमखम दिखाया और पाकिस्तान की बल्लेबाजी को पूरी तरह से जकड़ दिया। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। वहीं जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेकर शुरुआत धमाकेदार की।

Asia cup 2025: पाकिस्तान की शुरुआत खराब

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली गेंद पर ही सैम अयूब (0) आउट हुए। हार्दिक की गेंद पर बुमराह ने कैच पकड़ा। 6 रन के स्कोर पर पाक को दूसरा झटका लगा। मोहम्मद हैरिस को बुमराह ने आउट किया। हालांकि, फरहान (40) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुलदीप यादव ने 17वें ओवर में चलता किया। अंत में शाहीन अफरीदी ने 16 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाकर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...