Asia Cup 2025 Final: भारत ने फाइनल में भी पाकिस्तान को हराया, एशिया कप पर जमाया कब्जा

Updated : प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की इस जीत पर क्रिकेटरों को बधाई देते हुए ट्वीट किया

Screenshot 20250929 073750 22Scope News

 

Desk. एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025 Final) का फाइनल मुकाबला आज भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan Final) के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 146 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 150 रन बनाकर यह मैच जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने एशिय कप 2025 का खिताब भी अपने नाम कर लिया है।

Asia Cup 2025 Final: भारत को दूसरा झटका

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेले गए फाइनल मैच भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 146 रनों के स्कोर पर पाकिस्तान की टीम ऑल आउट हो गई है। भारत को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पांच रन बनाकर और कप्तान सूर्य कुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। 

Asia Cup 2025 Final
Asia Cup 2025 Final: टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्या ने आज फिर पाकिस्तानी कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ

Asia Cup 2025 Final: कप्तान सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ

आज फिर भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया।सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले इस साल हो रहे एशिया कप में 14 स‍ितंबर, 21 स‍ितंबर और अब 28 स‍ितंबर को टॉस के समय फ‍िर पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

आज दोनों टीम के बीच फाइनल मुकाबला हो रहा है। आज फिर कप्तान सूर्या ने पाकिस्तानी कैप्टन से हाथ नहीं मिलाया। वहीं टॉस के समय मैदान पर मौजूद रहे कमेंटेटर रव‍ि शास्त्री ने भी सलमान आगा से बात नहीं की। वहीं मैच शुरू होने से पहले दुबई प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने सख्त अलर्ट जारी किया।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Anant Ambani Govardhan Parikrama: गोवर्धन परिक्रमा के बाद अनंत अंबानी का...

Anant Ambani Govardhan Parikrama: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ गिरिराज महाराज की...

Deoghar Foundation Day Celebration: देवघर में शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर...

Deoghar Foundation Day Celebration: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के समापन पर देवघर के सूचना भवन सभागार में सम्मान एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का...

Deoghar BJP Padyatra: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ...

Deoghar BJP Padyatra: झारखंड के देवघर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा...