GRP की पिटाई से घायल से SKMCH में मिली रितु जायसवाल

मुजफ्फरपुर: बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर GRP पुलिस के द्वारा मो फुरकान की गई पिटाई की घोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के जघन्य अपराध में संलिप्त जीआरपी के पुलिस और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। एजाज अहमद ने आगे बताया कि बिहार प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच जाकर घायल मो फुरकान से मिली और डॉक्टरों से इस संबंध में जानकारी प्राप्त की।

साथ ही साथ उनके परिजनों मिलकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और कहा कि बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की आवश्यकता है। एजाज ने आगे कहा कि ऐसे कृत्य में शामिल पुलिस वाले को तुरंत बर्खास्त कर उनपर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। ज्ञात हो कि मो फुरकान की अमानवीय तथा बर्बर तरीके से पिटाई की गई, जिससे उसका पेट फट गया और आंत बाहर निकल आया, अभी वह मरणासन्न स्थिति में मुजफ्फरपुर एसकेएमसीएच में इलाजरत है। जहां वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है।

grp1 22Scope News

एजाज ने आगे बताया कि मो फुरकान अपने परिवार के सदस्यों को ट्रेन में सवार करने के लिए सीतामढ़ी के जनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था जहां उसने सीतामढ़ी जीआरपी पुलिस के द्वारा ट्रेन में पैसा लेकर यात्रियों को बैठाये जाने का विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस तरह से अमानवीय तथा बेरहमी से पिटाई के कारण आज वह मरणासन्न की स्थिति में मुजफ्फरपुर में है। इन्होंने अविलंब मो फुरकान के इलाज के लिए दिल्ली ले जाने की व्यवस्था रेलवे तथा बिहार सरकार से कराए जाने की मांग की है जिससे कि उसकी जान को बचाई जा सके।

इस संबंध में एजाज अहमद ने बताया कि राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल नेआज मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंच कर पीड़ित और उनके परिजनों से मुलाकात की और डॉक्टरो से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चलाई जाए, ताकि ‘रक्षक’ की वर्दी में ‘भक्षक’ बने इन पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी का एहसास हो सके।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने MP BJP के पूर्व अध्यक्ष प्रभात झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

GRP GRP GRP GRP GRP

GRP

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...