JDU, RJD के बाद अब ‘कमल’ खिलाने BJP पहुंचीं रितु जायसवाल, तेजस्वी पर जमकर साधा निशाना

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU), राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में कमल खिलाने के लिए रितु जायसवाल पहुंची हैं। पूर्व राजद नेत्री रितु जायसवाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पार्टी की सदस्यता दिलवायी। साथ में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल भी मौजूद रहे। रितु जायसवाल के साथ कई कार्यकर्ता भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

तेजस्वी यादव को अभी अपने पिता लालू प्रसाद यादव से राजनीति सीखने की जरूरत है – रितु जायसवाल

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अभी अपने पिता लालू प्रसाद यादव से राजनीति सीखने की जरूरत है। रितु जायसवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं।

Ritu Jaishwal 2 1 22Scope News

रितु जासयवाल ने कहा- केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया

रितु जासयवाल ने दावा किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया। इसके साथ ही रितु ने राजद के भविष्य को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव पार्टी को मजबूत तरीके से नहीं चलाते हैं और अनुभवी नेताओं से सीख नहीं लेते हैं, तो आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल कमजोर हो सकता है।

Ritu Jaishwal 1 1 22Scope News

आज बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बिहार की जनता परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की जो राजनीति स्थापित हुई है, उससे प्रेरित होकर विभिन्न दलों के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते हैं।

Ritu Jaishwal 3 1 22Scope News

सरावगी ने कहा- महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उज्ज्वला योजना, मातृत्व योजनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा और महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में भी डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में लगातार काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि रितु जायसवाल सहित सैकड़ों साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि बिहार में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने सभी नए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है। आने वाले समय में बिहार में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ जनता की सेवा करेगी।

Ritu Jaishwal 4 22Scope News

सदस्यता ग्रहण करने वालों में कई लोग थे शामिल

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव महिला राजद, शकुंतला प्रजापति, प्रदेश सचिव संगीता यादव, क्लस्टर हेड जुलेखा खातून, क्लस्टर हेड भानु देवी, पंचायत अध्यक्ष कंचन कुमारी महतो, पंचायत अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष अनिल महतो, प्रखंड अध्यक्ष युवा राजद शिव शंकर यादव, पंचायत अध्यक्ष रामजी सिंह, उदय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, सोशल मीडिया प्रभारी राम छबीला पासवान, पंचायत अध्यक्ष सीताराम राय, आशुतोष यादव, श्याम बाबू चौरसिया, शशि रंजन पासवान, बूथ अध्यक्ष सुरेश राय, जिला मीडिया प्रभारी शिवजी निषाद सिंह, पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुमार, अवधेश यादव, प्रखंड उपाध्यक्ष जितेंद्र महतो, प्रखंड सचिव बुलबुल यादव, राजद प्रदेश सचिव अति पिछड़ा शंकर ठाकुर और राज गौरव टाइगर हैं।

Ritu Jaishwal 5 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बिहार MLC चुनाव के लिए बजा बिगुल, 9 सीटों पर 18 जून को वोटिंग

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...