Bihar BJP अध्यक्ष पद से हटने के बाद बोले सम्राट

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और इसमें कल राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे इसका भी कोई ठीक नहीं है। हमारी पार्टी में किसी भी कार्यकर्ता को कोई भी जिम्मेवारी दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार भाजपा अध्यक्ष से उनका हटना कुछ और नहीं बल्कि लोकतांत्रिक नीति का हिस्सा है।

उन्होंने राजद पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा कोई राजद नहीं है जहां पिछले 27 वर्षों से एक ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि राजद में लालू यादव ही पूरा लोकतंत्र हैं और पार्टी पारिवारिक पार्टी है। बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष हैं तो विधान सभा में तेजस्वी यादव। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सब समझ रही है इसीलिए एनडीए को 40 में से 30 सीटों पर जीत दर्ज करवाई। जबकि राजद गुंडों का सरकार बनाना चाहती है इसलिए वे लोगों को डरा धमका कर रखना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-  Bihar BJP की कमान मिलते ही CM से मिले दिलीप जायसवाल, मुलाकात के बाद…

https://youtube.com/22scope

Bihar BJP Bihar BJP

Bihar BJP

 Mann Ki Baat: मन की बात 137वां संस्करण: CM सम्राट चौधरी...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मन की बात के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा। उन्होंने नशा मुक्त युवा, महिला सशक्तिकरण और नवाचार पर जोर...

 Jewelry Festival 2026: पटना में Jewelry Festival 2026 का आगाज, CM...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में Jewelry Festival 2026 का शुभारंभ किया। देशभर से आए करीब 200 आभूषण निर्माताओं ने महोत्सव में अपने उत्पाद...

Waste to Wealth : सहरसा में कचरे से खाद और खाद...

सहरसा की 21 पंचायतों में जैविक कचरे से वर्मी कम्पोस्ट खाद और नर्सरी तैयार हो रही है। पौधों की बिक्री से पंचायतों को सालाना...