Ranchi Missing Case: 26 दिन से लापता हैं भाई-बहन, ऑटो में दिखे अमर और चुनमुनु, अब तक नहीं मिला सुराग

रांची के गोंदलीपोखर से 4 अगस्त से लापता अमर कहार और चुनमुनु की तलाश जारी है। CCTV में दोनों ऑटो में दिखे, पुलिस ने रेलवे स्टेशन भी खंगाले।


Ranchi Missing Case रांची: अनगड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपोखर से 4 अगस्त से लापता दो भाई-बहन अमर कहार और चुनमुनु की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है। अमर की उम्र 12 वर्ष और चुनमुनु की उम्र 10 वर्ष है। दोनों के लापता होने के बाद पुलिस ने कई स्तर पर जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। थाना प्रभारी गौतम रजवार के नेतृत्व में पुलिस टीम बच्चों की तलाश कर रही है। जांच के दौरान दोनों बच्चों को राजधानी होटल के समीप एक ऑटो में जाते हुए CCTV फुटेज में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने ऑटो के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया।

Ranchi Missing Case: रेलवे स्टेशनों के CCTV भी खंगाले

पुलिस ने बच्चों की संभावित आवाजाही का पता लगाने के लिए रांची, हटिया और लोहरदगा रेलवे स्टेशनों के CCTV फुटेज खंगाले हैं। रविवार को क्षेत्र में कॉल डंप के जरिए तकनीकी जांच भी की गयी। इसके अलावा पुलिस ने ऑटो चालकों से पूछताछ कर बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाने की कोशिश की।इन तमाम प्रयासों के बावजूद पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे दोनों बच्चों का पता लगाया जा सके। पुलिस तकनीकी जांच के साथ अन्य संभावित माध्यमों से भी बच्चों की तलाश कर रही है।


Key Highlights

  • 4 अगस्त से लापता हैं 12 वर्षीय अमर और 10 वर्षीय चुनमुनु

  • राजधानी होटल के पास CCTV में ऑटो से जाते दिखे दोनों भाई-बहन

  • रांची, हटिया और लोहरदगा रेलवे स्टेशन के CCTV खंगाले गए

  • कॉल डंप और ऑटो चालकों से पूछताछ के बावजूद नहीं मिला ठोस सुराग

  • जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा


Ranchi Missing Case: पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं दोनों बच्चे

अमर और चुनमुनु मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के तुलिन के रहने वाले स्वर्गीय लालचंद कहार के पुत्र और पुत्री हैं। दोनों फिलहाल गोंदलीपोखर में रह रहे थे। उनके लापता होने के बाद परिजन भी लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस और परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि दोनों बच्चों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर अनगड़ा थाना को सूचना दें। इसके लिए 9608184143 और 8789739502 नंबर जारी किए गए हैं। सही जानकारी देकर बच्चों का पता लगाने में मदद करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गयी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बच्चों से संबंधित कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस से साझा करें।

India Post GDS Recruitment: डाक विभाग में 25 हजार पदों पर...

India Post ने GDS के 25,000 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं के अंकों से मेरिट बनेगी और बिना लिखित परीक्षा चयन होगा। रजिस्ट्रेशन...

Railway Apprentice Recruitment: ईस्ट कोस्ट रेलवे में 1,599 अप्रेंटिस पदों पर...

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 1,599 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं में 50% अंक और संबंधित ट्रेड में ITI वाले उम्मीदवार आवेदन कर...

Jharkhand Police CCTV: झारखंड के 606 थानों में लगेंगे 9,006 कैमरे,...

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद झारखंड के 606 थानों में 9,006 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। परियोजना पर करीब 90 करोड़ रुपये खर्च होंगे...