खुले में मांस बेचने वाले 100 दुकानदारों पर केस

रांची: खुले में मांस बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक दुकानदारों के खिलाफ केस किया है।

इसमें सबसे अधिक सदर थाना में 40 दुकानदारों के खिलाफ केस हुआ है। पुलिस का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद रांची पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दुकानदारों को पहले हिदायत दी गई थी कि वह खुले में मांस नहीं बेचे। इसके बाद भी हर इलाके में खुलेआम मांस बेचा जाता था।

पुलिस ने पहले दुकानदारों को चिह्नित किया इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।

जो नियम का पालन नहीं करेगा, उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। शहर में अभियान के दौरान नगर निगम की टीम मौजूद नहीं थी। इस मामले में नगर निगम को भी कार्रवाई करना है। लगातार हाई कोर्ट इस मुद्दे को लेकर शहर के अधिकारियों को फटकार लगाते रहह्या है। लंबे समय से मांस दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे थे।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img