झरिया में सड़क व नाली निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा लोगों ने किया प्रदर्शन

झरिया. जिले के ऊपर कुली धोबी मोहल्ले में धनबाद नगर निगम द्वारा नाली व सड़क निर्माण में अनियमितता को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध कर रहे लोगों ने सड़क व नाली निर्माण करने वाले ठेकेदार पर निर्माण कार्य के दौरान अनियमितता बरतने का आरोप लगाया।

झरिया में प्रदर्शन

ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि धोभी कुल्हि मौहल्ला में जो लगभग पच्चीस लाख रुपये से सड़क व नाली बनायी गयी है, उसमें सही सामग्री नहीं दिया गया है। सड़क निर्माण में सीमेंट से ज्यादा बालू का इस्तमाल हुआ है, जिसके कारण हल्की बारिश होने पर पूरा सीमेंट बह गया।

वहीं नाली निर्माण कार्य भी सही से नहीं होने से नाली का पानी घरों मे घुस जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई जगह नाली में स्लैब नहीं डाला, जिससे दुर्घटनाएं हो रही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से आमिर खान, प्रेम कुमार समेत कई स्थानीय महिलाएं मौजूद रही।

झरिया से सचिन सिंह की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...