Best GPS in Jharkhand
Advertisment

गोड्डा: धनकुड़िया में हो रहा नाली का निर्माण, जलजमाव से मिलेगी निजात

नारकीय की स्थिति से ग्रामीणों को मिलेगी राहत

गोड्डा : धनकुड़िया में हो रहा- जिले के मेहरमा प्रखंड के धनकुड़िया गांव में नाली का निर्माण शुरू होने से स्‍थानीय लोगों में खुशी है. इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद धनकुड़िया में जलजमाव से निजात मिलने की उम्‍मीद है. स्‍थानीय ग्रामीणों ने नाली बनाने के लिए काफी समय से जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे.

nala1 22Scope News

धनकुड़िया में हो रहा : ग्रामीणों में खुशी की लहर

बताया जा रहा है कि स्‍थानीय मुखिया जंगबहादुर सिंह की पहल पर धनकुड़िया में नाली का निर्माण हो रहा है. रविवार से मुखिया द्वारा नाली निर्माण का कार्य शुरू किए जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. लोग इस बात से खुश हो रहे हैं कि काफी दिनों बाद सड़क पर बहने वाली नाली के पानी से छुटकारा मिलेगा.

धनकुड़िया में हो रहा: ग्रामीणों की मांग पर नाली निर्माण का शुभारंभ

आपको बता दें ग्रामीणों ने मुखिया से नाली निर्माण कराने की मांग की थी. मुखिया ने जनता की मांग एवं सड़क पर बहते गंदे पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल पंचायत की विकास की राशि से नाली निर्माण का शुभारंभ कर दिया गया है. नाली निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीण जनता काफी खुश हैं. इसके बनने से ग्रामीणों को चारों तरफ जल जमाव की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी.

nala12 22Scope News

धनकुड़िया पंचायत क्षेत्रों में पकड़ी विकास की रफ्तार- मुखिया

घनकुडिया पंचायत के मुखिया जंगबहादुर सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र में विकास कार्य लंबित पड़े हुए थे. मुखिया ने बताया कि पंचायत की प्रमुख समस्या को दूर करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. जल्द ही इस नाली का निर्माण पूरा हो जाएगा. धनकुड़िया पंचायत क्षेत्रों में विकास की रफ्तार पकड़ चुकी है, पूरे पंचायत में सड़क पानी की व्यवस्था सहित शिक्षा चिकित्सा को प्राथमिकता देकर उपलब्ध कराया जाएगा. उपस्थित ग्रामीणों ने इस तरह के विकास कार्य करने हेतु मुखिया को दिल से धन्यवाद दिया.

रिपोर्ट: प्रिंस

Bhatinda Fall Drowning: धनबाद के भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा, ITI...

Bhatinda Fall Drowning: शनिवार को मुनीडीह आउटपोस्ट (OP) इलाके में स्थित भटिंडा फॉल में एक दुखद घटना हुई। ITI की परीक्षा देने धनबाद आए एक...

आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला की मौत, तीसखोरा गांव...

नौबतपुर : पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा गांव में शनिवार को पानी से भरे आहर में डूबने से 51 वर्षीय महिला...

Itkhori Brown Sugar Arrest: चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इटखोरी में...

Itkhori Brown Sugar Arrest: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत, चतरा पुलिस ने इटखोरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया।...