Hazaribagh: सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, की नारेबाजी

Hazaribagh: प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हजारीबाग जिले के ईचाक प्रखंड में परासी से खैरा गांव तक करीब 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला है।

Hazaribagh: सड़क निर्माण अनियमितता का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। उनका कहना है कि कच्ची मिट्टी पर ही बिटुमिन बिछाकर सड़क बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली एकमात्र मार्ग है और इसके निर्माण के लिए वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा। बावजूद इसके घटिया कार्य किया जा रहा है।

Hazaribagh: उपायुक्त से की शिकायत

निर्माण की स्थिति इतनी खराब है कि निर्माण कार्य के दौरान ही पेवर फिनिशर मशीन सड़क में धंस गई। ग्रामीणों ने यह भी कहा कि अधूरे और लापरवाह निर्माण कार्य की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत हजारीबाग उपायुक्त से की है और जल्द ही आगे भी कार्रवाई की बात कही है। इस संदर्भ में निर्माण कंपनी के रोड मैनेजर संजय मेहता का कहना है कि कच्ची मिट्टी के कारण परेशानी हो रही है। जिसे सुधारा जाएगा। वहीं ग्रामीण कार्य विभाग के जेई घनश्याम साव ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...