Jharkhand Weather Update 29-07-2024 : झारखंड में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना

रांची : Jharkhand Weather Updateझारखंड में मौसम के मिजाज में 29 मई के लिए सबसे अहम Update यह है कि सोमवार को पूरे Jharkhand में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। साथ ही एक से बार हल्के –मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसके चलते अभी पूरे राज्य अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई अहम बदलाव आने का संकेत नहीं है।

पिछले 24 घंटे में बोकारो में सबसे ज्यादा हुई बारिश, रांची रहा सबसे कूल

Jharkhand Weather विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, सोमवार 29 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है। बीते 24 घंटे में रांची समेत पूरे राज्य में हल्के से मध्य दर्जे की बारिश होने की सूचना है। कुछ स्थानों पर इस अवधि में भारी वर्षा भी हुई है। इसके चलते राज्य में चालू मौसम में मानसूनी गतिविधि अब सामान्य की श्रेणी में है। बीते 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा 70.5 मिमी बारिश बोकारो में दर्ज हुई है। इस दौरान Jharkhand में सबसे गर्म गोड्डा रहा जहां तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सबसे कूल रांची रहा जहां तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा।

28 जुलाई तक पूरे झारखंड में 43 फीसदी कम हुई मानसून वाली बारिश

चालू मानसूनी मौसम में बारिश ने झारखंड को छकाया है। मौसम विभाग के रांची कार्यालय से जारी ब्योरे के मुताबिक, बीते 1 जून से 28 जुलाई तक झारखंड में मानूसन मौसम में होने वाली औसत वर्षा के सापेक्ष इस वर्ष 43 फीसदी कम बारिश हुई है। अर्थात मानसूनी मौसम में 28 जुलाई तक औसत बारिश का रिकार्ड 478.3 मिमी है लेकिन इस वर्ष अब तक 273 मिमी ही बारिश हुई है। राज्य के कुछ जिलों में तो अभी भी औसत के सापेक्ष 50 फीसदी से उससे भी कम बारिश दर्ज हुई है। इनमें पाकुड़ में 70 फीसदी, लोहरदगा में 64 फीसदी, चतरा में 59 फीसदी, देवघर में 55 फीसदी, जामताड़ा में 53 फीसदी और गिरिडीह में 52 फीसदी कम बारिश हुई है। इस लिहाज से सबसे ज्यादा बारिश तीन जिलों में अब तक दर्ज हुई है लेकिन वहां औसत से करीब 30 फीसदी तक कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग से जारी रिकार्ड के मुताबिक, गोड्डा में 24 फीसदी, धनबाद में 27 फीसदी और साहिबगंज में 30 तक औसत से कम बारिश हुई है।

Jharkhand में 29 जुलाई का संभावित तापमान एकनजर में

रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापपमान 24 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में अधिकतम 30 और न्यूनतम 25, गुमला में अधिकतम 31 और न्यूनतम 24, हजारीबाग में अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ में अधिकतम 31 और न्यूनतम 23, बोकारो में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, पलामू में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27, लोहरदगा में अधिकतम 31 और न्यूनतम 24, लातेहार में अधिकतम 32 और न्यूनतम 27, गढ़वा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27, चतरा में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27, कोडरमा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27,  देवघर में अधिकतम 33 और न्यूनतम 26, धनबाद में अधिकतम 33 और न्यूनतम 26, दुमका में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, गिरिडीह में अधिकतम 32 और न्यूनतम 26, गोड्डा में अधिकतम 36 और न्यूनतम 28, जामताड़ा में अधिकतम 33 और न्यूनतम 27, पाकुड़ में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28, साहिबगंज में अधिकतम 35 और न्यूनतम 28, सिमडेगा में अधिकतम 32 और न्यूनतम 25, सरायकेला में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27, पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम 34 और न्यूनतम 27 एवं पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज बिहार में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर जैसे जिलों...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 15-09-2026आज झारखंड में अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश/बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि रांची, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...